बाराबंकी: डीएम ने किया पोखरा चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ
अमृत विचार, हैदरगढ़, बाराबंकी। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई हैदरगढ़ पोखरा का नवीन पेराई सत्र का सोमवार दोपहर को डीएम अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह व मिल महाप्रबंधक बीके यादव और संयुक्त मजिस्ट्रेट सुमित महाजन ने संयुक्त रूप से डोंगा में गन्ना डालकर शुभारंभ किया।
10.jpg)
इसके पूर्व दोनों प्रशासनिक अधिकारियों व मिल के महाप्रबंधक बीके यादव और जनप्रतिनिधियों ने डोंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ा। यहां की पूजा अयोध्या से पधारे डॉक्टर अखिलेश वेदांती महाराज जी ने अपने शिष्यों सहित विधि विधान के साथ करवाई। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मिल परिसर में लगी गन्ना पेराई की सभी मशीनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी हैदरगढ़ डॉक्टर एस के सिंह विज्ञानी रूपन सिंह, कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत, सुंदरलाल दीक्षित, राजकुमार अग्रवाल, शिव कुमार चतुर्वेदी पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिवेदीगंज सुनील कुमार सिंह पुनीत मिश्रा निरंजन चंद्रशेखर सिंह, प्रगतिशील किसान बृजेश त्रिपाठी गंगा बक्श सिंह, वकील कमलेश बक्श सिंह अशोक सिंह आदि मिल कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।
