एक्शन-ड्रामा फिल्म से कमबैक करेंगे शाहरूख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन-ड्रामा फिल्म से कमबैक कर सकते हैं। शाहरुख अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। शाहरुख के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से चर्चा हो रही थी कि शाहरुख, राजकुमार हिरानी …

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन-ड्रामा फिल्म से कमबैक कर सकते हैं। शाहरुख अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे।

शाहरुख के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से चर्चा हो रही थी कि शाहरुख, राजकुमार हिरानी की फिल्म से कमबैक करेंगे। शाहरुख खान लॉकडाउन के दौरान तकरीबन 18 स्क्रिप्ट का नरेशन ले चुके हैं। चर्चा है कि शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन-ड्रामा फिल्म से अपनी वापसी करेंगे।

कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म की शूटिंग कनाडा में करना चाहते थे लेकिन मौजूदा वैश्विक संकट कोरोना वायरस के चलते उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया। अब शाहरुख ने यह फैसला लिया कि वह सिद्धार्थ आनंद की एक्शन-ड्रामा फिल्म के साथ कमबैक करेंगे। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की गयी है।

संबंधित समाचार