आज का राशिफल। 22 नवंबर, 2022
मेष
आज एकान्त में बैठकर आत्मविश्लेषण कर सकते हैं। व्यापार में कमजोर पहलुओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में और प्रगाढ़ता आयेगी। लोक कल्याण के कार्यों में आप रुचि लेंगे। सरकारी कार्य समय से पूर्ण हो जायेंगे।
वृष
आज मित्रों के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र की बिगड़ी हुई स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जायेंगी। आज गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति आकर्षित रहेंगे।
मिथुन
आज दूसरों की गलतियां गिनाने के बजाय उन्हें सही सलाह देकर समझाने का प्रयास करें। यदि नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। प्रेम विवाह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
कर्क
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। नए लोगों के साथ सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं वरना समस्या हो सकती है।
सिंह
आज प्रेमी जन के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सौहार्द का माहौल रहेगा। घर के कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।
कन्या
आज महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आज आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
तुला
आज निजी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। नए रचनात्मक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे। आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है।
वृश्चिक
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बदलता मौसम आपको सर्दी-जुकाम से पीड़ित कर सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। परिवार के लोगों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।
धनु
आज सीनियर्स आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। आपकी तार्किक क्षमता आपको सभी जगह सफलता प्रदान करने में मदद करेगी। आपके लिए दिन बहुत ही शुभ है। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।
मकर
आज अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। पैतृक सम्पदा में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में नये स्टाफ की नियुक्ति करने का विचार बनायेंगे।
कुंभ
आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ कमाने के नए मौके खोज लेंगे। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।
मीन
आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भावनाओं में आने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। फिलहाल आपका समय ठीक नहीं है इसीलिए आज लोगों से सलाह न लें। क्योंकि आपको लोग गलत सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार खराब न करें।
