गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी, देंगे कई करोड़ की सौगात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली समेत गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे। जहां वो  यूनेस्को इंडिया हैकाथान का उद्घाटन करेंगे। ये आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए 22 अफ्रीकी देशों के 347 युवा और करीब 200 भारतीय युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इस हैकाथान की थीम 'लाइफ' रखी गई है।

सभी टीमों के सामने लाइफ से जुड़े मुद्दों जैसे हेल्थ एंड हाइजीन, एजुकेशन, एनर्जी व ड्रिंकिंग वाटर एंड सैनिटेशन क्षेत्र की 20 समस्याओं का हल तलाशने का टास्क होगा। इस हैकाथान की सबसे बड़ी खासियत विजेता टीम को मिलने वाला पुरस्कार है।

इस प्रतियोगिता में 20 विजेता टीमों को 60 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। युवाओं के द्वारा जिन समस्याओं का हल निकाला जाएगा उसे पेटेंट भी कराया जाएगा। छात्रों के स्टार्टअप फंड को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। 

गाजियाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात 
सीएम योगी आदित्यनाथ यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मलेन में पहुंचेंगे, जहां वो 878 करोड़ रुपये की 855 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर लगातार सीएम योगी प्रयास कर रहे हैं और इसी कड़ी में वो जिलेवार दौरा करने में लगे हैं।    

संबंधित समाचार