बहराइच: दुष्कर्म के अभियुक्त को ले गई मुंबई पुलिस
रिसिया क्षेत्र का निवासी है आरोपी
अमृत विचार, बहराइच। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर मुंबई में दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की तलाश में सोमवार को पुलिस जनपद पहुंची। मेडिकल के बाद उसे पुलिस साथ लेकर चली गई है।
रिसिया थाना क्षेत्र के कुदरत पुरवा गांव निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद नसीम मुंबई में नौकरी करता है। उसके विरुद्ध एक युवती ने मुंबई में दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा के बाद से आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश करते हुए मुंबई पुलिस के आनंद पाटिल और अविनाश पिपले जिला मुख्यालय पहुंचे। कोतवाली नगर पुलिस ने मेडिकल कराया। सीएमओ डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने चिकित्सकों की टीम से मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी को पुलिस लेकर साथ चली गई। प्रभारी निरीक्षक नगर शैलेश सिंह ने बताया कि रिसिया निवासी युवक का मेडिकल पुलिस ने कराया है।
