पिथौरागढ़: सनकी रिश्ते के नाना ने धारदार हथियार से कर दी दो वर्षिय मासूम की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। गर्गुवा गांव में एक रिश्ते के नाना ने धारदार हथियार से दो वर्षीय नाती की हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हसे गया। देर शाम पुलिल ने नेपाल निवासी गगन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वरदात को अंजाम देने के बाद वह भागकर जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर धारचूला ले लाई है। जहां उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

धारचूला के गर्गुवा गांव में सोमवार को सोप तोक निवासी वंश कुंवर उम्र दो वर्ष पुत्र रमेश सिंह कुंवर को उसकी मां कविता कुंवर नहलाने के बाद आंगन में तेल मालिश कर रही थी। तभी वंश का रिश्ते में नाना लगने वाला गगन सिंह (30) निवासी कोट छापरी, जिला दार्चुला नेपाल धारदार हथियार के साथ उसके पास पहुंचा।

अचानक से उसने धारदार हथियार से दो वर्षीय मासूम वंश के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वंश की मां कविता कुछ समझ पाती इससे पूर्व ही सनकी नेपाली ने उस पर भी हमला करने के लिए धारदार हथियार चलाया। वह किसी तरह बच कर घर के अंदर कमरे में घुस गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

उसकी चीख सुनकर वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर (60) घर से बाहर निकले तो नेपाली ने उस पर ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। कुशल सिंह के बचाव में दोनों हाथ लहूलुहान हो गए। बाएं हथेली की दो अंगुलियां कट गईं। इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोट आई है।

गगन के तांडव को देख कर मृतक वंश की दादी, ताई (हत्यारोपी की बड़ी बहन ) और वंश की मां ने कमरे के अंदर बंद होकर अपनी जान बचाई। कातिल नेपाली गगन सिंह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। इस घटना के समय मृतक का पिता रमेश सिंह अपने मवेशियों के साथ जंगल गया था।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली धारचूला को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल कुंवर सिंह रावत, पुलिस दल और राजस्व दल के साथ घटनास्थल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थल पर मासूम वंश का शव पड़ा था। मौके पर ही शव का पंचायत नामा भरा गया।

संबंधित समाचार