औरैया: भाभी की हत्या करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार, बोला- इज्जत के खातिर की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। विधूना कोतवाली के पुरवा पीता राम में देवर ने 20 तारीख को अपनी भाभी की हत्या कर दी, उस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पांच टीमें की थीं।

यह भी पढ़ें-औरैया: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई मिनी बस, 17 लोग घायल 

गठित पुलिस ने 21 तारीख को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बिधूना कोतवाली के जनता इंटर कालेज के पीछे से आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दें, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने चाकू एवं शर्ट भी बरामद की है।

मामला विधूना कोतवाली के पुरवा पीता राम जानकारी के मुताबिक आरोपी भूरे को कोई भी भाभी की हत्या करने के वाद पछतावा नहीं है। भूरे का कहना है कि इज्जत के खातिर की हत्या,दो साल पहले भूरे के भाई की मौत हो गई थी, उसके बाद भूरे की भाभी गुड्डन देवी ने मोसेरे देवर के साथ रहने लगी थी। भूरे को यह नागवार था। कई बार समझाने के वाद भी नहीं मानी गुड्डन देवी तो इज्जत के खातिर कर हत्या।

यह भी पढ़ें- औरैया: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, ACP, CO और खुफिया विभाग मौके पर पहुंचा

संबंधित समाचार