पिथौरागढ़: अग्निकांड के भेंट चढ़ी 14 दुकानें, लाखों को माल जलकर खाक हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। धारचूला के गांधी चौक में देर रात 14 दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

रात में गश्त में तैनात पुलिस जवानों ने घटना की जानकारी दी। गश्ती दल जब यहां से गुजर रहा था तो दुकानों के अंदर आग लगी थी। उन्होंने तत्काल कोतवाली, एसडीएम और फायर सर्विस को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए। दुकानों के दोनों तरफ आवासीय भवन हैं और घनी बस्ती है। आग लगने की सूचना मिलते ही सभी लोग घरों से बाहर निकल गए।

सूचना पर फायरकर्मी और सेना के जवान भी पहुंच गए। छोटे वाहनों से पुलिस, जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था। तब तक फड़ बाजार की सभी 14 दुकानें राख हो गई थीं।

इस अग्निकांड में मंजू थापा, सलमान, मदन सिंह , वाहिद खान, नन्हे मियां, जाकिर हुसैन, आजम खान, सरफराज, असलम, मोहन, अनीस, शहनवाज, गुड्ड शर्मा की दुकानों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें कास्मेटिक, मोबाइल की दुकान, मोबाइल रिपेयर सेंटर, रजाई गद्दे , चाय का ढाबा, सब्जी की दुकानें शामिल हैं। केएस रावत, कोतवाल, धारचूला ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथमदृष्ट्या बिजली शाट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

संबंधित समाचार