खटीमा: यहां छात्रों ने डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ...जाने क्या है पूरा मामला
खटीमा, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की सदबुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कालेज प्रशासन द्वारा छात्रों के खिलाफ झूठी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन ने पुलिस को झूठी तहरीर देकर आरोप लगाया कि अध्ययनरत छात्रों को बाहरी असामाजिक तत्व का दर्जा दिया गया। छात्रों ने शिक्षकों पर कालेज के कार्यक्रमों में वस्तुओं को बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर खरीदे जाने का आरोप भी लगाया है।
उन्होंने पांच सूत्रीय बिदुंओं को लेकर सदबुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर कालेज प्रशासन पर निशाना साधा। साथ ही शिक्षकों की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष, सुमित बहादुर पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पारस अग्रवाल, अभाविप नगर मंत्री निखिल पांडेय, त्रिलोक सिंह रावत, अंकित भट्ट, पंकज गिहार, अजय कटेरिया, महेश पांडेय आदि छात्र मौजूद रहे।
