अयोध्या: अग्निवीर भर्ती योजना के तहत जीडी भर्ती के दूसरे दिन डोगरा सेंटर पहुंचे 3508 अभ्यर्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तत्वावधान में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के हेलिपैड ग्राउंड पर चल रही 21 दिवसीय भर्ती में अब जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती शुरू हो गई है। जनरल ड्यूटी भर्ती के दूसरे दिन कुल पंजीकृत 5941 अभ्यर्थियों में से 3508 डोगरा सेंटर पहुंचे। हेलीपैड ग्राउंड पहुंच अपने कागजात की जांच कराई। इसके बाद दौड़ में शामिल हुए तथा सफल होकर शारीरिक परीक्षण में भाग लिया। 

मंगलवार को अग्निवीर भर्ती योजना के तहत जनरल ड्यूटी भर्ती पंजीकरण कराने वाले अमेठी जनपद के कुल 5941 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। इनमें से आधे से थोड़ा ज्यादा लगभग 51.04 फीसदी 3508 अभ्यर्थी ग्राउंड पहुंचे और कागजात की जांच कराने के बाद दौड़ लगाई तथा फिर शारीरिक परीक्षण चिनअप, लांग व हाई जम्प आदि में शिरकत की। 

बुधवार को भी भर्ती के लिए दौड़ और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके लिए अयोध्या जनपद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती केंद्र अमेठी के सहायक भर्ती अधिकारी ने बताया कि आज अमेठी जनपद के 5941 अभ्यर्थियों में से 3508 ने भर्ती रैली में शिरकत की है। बुधवार को जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए अयोध्या जनपद के अभ्यर्थियों का दौड़ व शारीरिक परीक्षण होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव