गदरपुर: ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जगतार सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी डिबडिबा बिलासपुर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि 21 नवंबर की शाम उनका पुत्र सोबत सिंह अपनी मोटर साइकिल से किसी काम से गदरपुर आया था जब वह हाईवे से होकर मुकंदपुर के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने ट्रैक्टर लगाकर सड़क को बंद कर रखा था।

ट्रैक्टर हटाने के लिए कहने पर आरोपी अमनदीप सिंह एवं सुखविंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने गाली गलौज करते हुए उस पर लोहे के सरिये से हमला बोल दिया। जिससे उनका पुत्र सोबत सिंह सिर में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा