बरेली: अभ्युदय कोचिंग के लिए अब तक आए 400 आवेदन, 30 तक परीक्षा के आदेश
प्रशासनिक सेवा की दी जाती है योजना के तहत कोचिंग
छात्र -छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अभ्युदय योजना चलाई जा रही है। इस योजना में
बरेली, अमृत विचार। छात्र -छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अभ्युदय योजना चलाई जा रही है। इस योजना में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ ऑनलाइन अध्ययन सामग्री मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है।
ये भी पढ़ें- बरेली: संविदा कर्मचारियों का अनशन जारी, बोले-अधिकारी नहीं करा रहे जांच
अगले सत्र की कक्षाएं संचालित करने के लिए सरकार ने नया शासनादेश जारी किया है। जिसके मुताबिक कोचिंग लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा ही कराया जाएगा। पूर्व में यह परीक्षा उपाम (यूपी एकेडमी ऑफ एडमिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट) द्वारा कराई जा रही थी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि योजना के लिए अब तक 400 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। 30 नवंबर से पहले परीक्षा कराने के निर्देश हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों द्वारा 24 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए नामित की गई समिति द्वारा परीक्षा कराई जाएगी। इस बार अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग मेरिट व इंटरव्यू के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी।
छात्र योजना का लाभ लेने के लिए सीधे विभाग से संपर्क कर सकते हैं या फिर विद्यालय के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं। नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जिनके माध्यम से भी छात्र-छात्राओं के योजना के बारे में बताया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अभ्युदय योजना को लेकर नया शासनादेश जारी हुआ है। जिसके मुताबिक काफी चीजें नए सिरे से की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, अन्य एक घायल
