मोदी के नेतृत्व में बदल रही भारत की तस्वीर: महेश चंद्र श्रीवास्तव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। भाजपा आज मोदी के नेतृत्व में सफलता के झंडे गाड़ रही है। उनके नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के उपरान्त कही।

भाजपा प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार की सामूहिक बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हमने लोक सभा, विधान सभा, विधान परिषद सदस्य के चुनाव को जीता। आगे नगर निकाय के चुनाव में हम बहुमत के साथ पार्षद और महापौर का चुनाव जीतने जा रहे हैं। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाएगा।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद केसरी देवी पटेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार