आज का राशिफल। 23 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। समाज में उच्च पद प्राप्त होगा। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त है। ऑफिस की राजनीति में आप सक्रिय रहेंगे।

वृष

आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन

आज सूझबूझ के माध्यम से काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। पुराने झगड़ों के सुलझने के आसार दिख रहे हैं। परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद लेंगे। प्रेम संबधों को विवाह के लिए पारिवारिक सहमति मिल सकती है।

कर्क

आज व्यापार में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घर में अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा। नकारात्मक विचार आपके काम की गुणवत्ता को प्रभावित करेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलने में कठिनाई होगी।

सिंह

आज व्यवसाय को लेकर बड़ी डील करने के लिए दिन शुभ है। नई जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपको सभी कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। अधिकारी वर्ग के साथ मित्रता बढ़ेगी।

कन्या

आज मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी के कारण आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है।

तुला

आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर होगी। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों के लिए ख़रीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मन में अनैतिक कार्यों के प्रति रुचि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी रहने वाली है। राजनीतिक विषयों पर आपको अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। अपने खानपान को संयमित रखें।

धनु

आज मन में आत्मसंतुष्टि का भाव रहेगा। यात्राओं से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आप गहराई से विषयों को जानने का प्रयास करेंगे। समय का बेहतरीन उपयोग करने से लाभ होगा। अटके हुए कार्यों को शुरू करेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में धन लाभ मिलेगा।

कुंभ

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आप भविष्य की योजनाओं को लेकर धैर्यवान और उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पिता की सलाह लेने से आपको लाभ मिलेगा।

मीन

आज अपने व्यवहार को संयमित रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशानी होगी। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।