उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे लखनऊ, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर  दौरान मेयर संयुक्ता भाटिया और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। बता दें की उपराष्ट्रपति धनखड़ पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह के परिवार में आयोजित शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

बता दें जस्टिस अंशुमान सिंह गुजरात और राजस्थान में राज्यपाल रहे हैं। इससे पहले वह हाईकोर्ट इलाहबाद के जज भी रह चुके हैं। शांति पाठ कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कुछ अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

संबंधित समाचार