फीफा वर्ल्ड कप के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छोड़ा मैनचेस्टर यूनाइटेड, क्लब के खिलाफ दिया था विवादित बयान
क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम के लिए दो सीजन बिताने एवं शानदार योगदान देने के लिए धन्यवाद देती है
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप के बीच स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ दिया है। यानी कि अब 37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो तत्काल प्रभाव मैनचेस्टर यूनाइटेड का पार्ट नहीं होंगे। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया।
क्लब के एक मालिक ने खुलासा किया करते हुए कहा- 'स्टार खिलाड़ी ने तत्काल प्रभाव के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ दिया है, आपसी समझौते के बाद यह फैसला हुआ है। क्लब उन्हें टीम के लिए दो सीजन बिताने एवं शानदार योगदान देने के लिए धन्यवाद देती है। उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मैनचेस्टर यूनाइटेड में हर किसी का ध्यान एरिक टेन हैग के मार्गदर्शन में टीम की प्रगति को जारी रखने और पिच पर सफलता प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने पर केंद्रित है।
Cristiano Ronaldo is to leave Manchester United by mutual agreement, with immediate effect.
— Manchester United (@ManUtd) November 22, 2022
The club thanks him for his immense contribution across two spells at Old Trafford.#MUFC
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो और इंग्लिश क्लब के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था। 37 साल के फुटबॉलर ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में क्लब के मैनेजमेंट और मैनेजर एरिक टेन हैग पर कई आरोप लगाए थे। स्टार फुटबॉलर ने कहा था- 'क्लब के कुछ लोग मुझे हटाना चाहते हैं। रोनाल्डो यहीं नहीं रुके उन्होंने मैनेजर हैग पर एक मैच के दौरान खुद को भड़काने के आरोप लगाए थे।
वर्ल्ड कप में 24 नवंबर को खेलते नजर आ सकते हैं
रोनाल्डो इस समय कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनकी टीम पुर्तगाल का मुकाबला 24 नवंबर को घना के साथ होगा। पुर्तगाल को ग्रुप एच में घना, साउथ कोरिया और उरुग्वे के साथ रखा गया है।
ये भी पढ़े : जस्टिन लैंगर ने तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ियों को दिया 'कायर' करार
