बहराइच: पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को झंडा लगाया।  पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को झंडा लगाया।

शहर के पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हम सभी को आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करती है। ऐसे में सभी मिलकर वर्दी का सम्मान करते पीड़ितों को न्याय दिलाएं। 

इसके अलावा जिले के सभी थाने और चौकी परिसर में भी प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज की अगुवाई में झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर और प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस का झंडा लगाकर झंडा दिवस मनाया। जबकि एएसपी ने एसपी को झंडा लगाया। इस दौरान पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार