FIH Hockey World Cup : 'सम्मानित महसूस कर रहा हूं...', दिलीप तिर्की ने नवीन पटनायक को सौंपा हॉकी विश्व कप का पहला टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला और भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का पहला टिकट खरीदा

भुवनेश्वर। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने जनवरी 2023 में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला का पहला टिकट बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सुपुर्द किया। तिर्की ने ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला और भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का पहला टिकट खरीदा। ओडिशा के मुख्यमंत्री को टिकट देकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ओडिशा दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 का आयोजन भी भुवनेश्वर में हुआ था। 

पटनायक ने तिर्की के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की से ओडिशा हॉकी विश्व कप का पहला टिकट पाकर खुशी हुई। आशा है कि दुनिया भर के प्रशंसक ओडिशा में एक और हॉकी महाकुंभ देखने के लिए तैयार हैं। कार्रवाई में हमारी टीम को खुश करने के लिए आप सभी से जुड़ने के लिए तत्पर हैं। 

विश्व कप 2023 का आयोजन 13 जनवरी 2023 से भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। भारत को इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ पूल-डी में रखा गया है। 

ये भी पढ़ें :  World Youth Boxing Championships : मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीयों का दबदबा कायम, चार और पदक किए पक्के 

संबंधित समाचार