शाहजहांपुर: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मड़इया गोस्वामी का एक युवक अपनी पत्नी की विदा कराने ससुराल गया। पत्नी ने जाने से मना कर दिया और कहा कि ससुराल में आकर रहो। वह अपनी ससुराल से लौट आया था। युवक ने रात में गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी का फंदा गले में डालकर जान दे दी। उसकी पत्नी को घटना की सूचना दे दी गई। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव मड़इया गोस्वामी निवासी 26 वर्षीय शिवपाल की शादी चार साल पहले नीलम निवासी दीनापुर जिला के साथ हुई थी। वह पति के साथ यहां पर रह रही थी। चार माह पहले नीलम अपने मायके चली गई। उसका पति शिवपाल भी अपनी ससुराल चला गया था।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: BJP सांसद अरुण सागर फरार घोषित, जानिए क्या है मामला
वह ससुराल में एक माह तक रहा और दीपावली से पहले पत्नी से साथ में चलने के लिए कहा। पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया और पति से कहा कि यहीं पर रहकर काम करो। वह दीपावली के समय ससुराल से अपने घर आ गया था। उसकी पत्नी से फोन पर बराबर बात हुआ करती थी। शिवपाल ने मंगलवार को भी पत्नी से फोन पर बात की थी। वह रात में नौ बजे घर से खाना खाकर निकला। वह रात 11 बजे तक वापस नहीं आया तो राजेंद्र ने अपने बेटे की तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह सात बजे गांव वाले खेत पर जा रहे थे। गांव वालों ने देखा कि एक पेड़ से रस्सी से शव लटका था, जो शव शिवपाल का था। शिवपाल के शव की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी। राजेंद्र मौके पर परिवार वालों के साथ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आकर शव को उतारा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने परिवार वालों से घटना की जानकारी की। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को फोन पर सूचना दे दी गई। मौत की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, परिवार में मचा कोहराम
