किच्छा: घर से रिश्तेदारी में बरेली को निकली युवती लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। घर से रिश्तेदारी में बरेली जाने के लिए निकली युवती रास्ते से लापता हो गई। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आवास विकास, किच्छा निवासी देवेंद्र सिंह ने कहा कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका बरेली निवासी रिश्तेदार के घर जाने के लिए 14 नवंबर की दोपहर किच्छा स्थित घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची।

पीड़ित पिता ने कहा  कि काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री बरेली निवासी हिमांशु एवं अर्जुन नाम के व्यक्ति के साथ है। उन्होंने अपनी पुत्री के साथ अप्रिय घटना घटित होने की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को सकुशल बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने  तहरीर के आधार पर  सूचना दर्ज करते हुए युवती की तलाश  शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार