टनकपुर: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चम्पावत की बाल मिठाई की धमक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। प्रगति मैदान नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार भी चम्पावत की बाल मिठाई ने अपनी धाक जमाई है। चम्पावत नगर के तिवारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के मालिक प्रकाश तिवारी द्वारा प्रतिवर्ष उद्योग विभाग एवं प्रशासन के सहयोग से व्यापार मेले में बाल मिठाई का स्टाल लगाया जाता है। स्टाल में मौजूद बाल मिठाई के अलावा चाकलेट, मंडुवे की सोम पपड़ी, सिंगौड़ी की मांग काफी अधिक है।

देश के लोग ही नहीं विदेशों के लोग भी बाल मिठाई के मुरीद हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, महाराष्ट्र के भाजपा नेता नारायण राणे ने स्टाल में पहुंचकर बाल मिठाई का स्वाद लिया। यहां की बाल मिठाई की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। प्रतिष्ठान स्वामी प्रकाश तिवारी ने बताया कि वे विगत कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय व्यापाार मेले में बाल मिठाई की दुकान लगा रहे हैं।

संबंधित समाचार