लखनऊ : राजधानी पुलिस ने लाखों रूपये का वसूला राजस्व
अमृत विचार, लखनऊ। यातायात नियमों को उल्लधंन में पुलिस ने चालन कर लाखों का राजस्व वसूला। आईटीएमएस के स्मार्ट कैमरों व पुलिस ने कुल 20 लाख 56 हजार रुपये के कुल 1210 वाहनों का चालान किया गया। जिसमे नो पार्किंग के अंतर्गत कुल 431 वाहनों के चालान किये गये।
यातायात माह में बांटे गये पुरस्कार
यातायात माह के छात्र-छात्राओं के आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुरस्कार बांटे गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रईस अख्तर पुलिस उपायुक्त यातायात ने छात्र-छात्राओं को आज के प्रतिद्वंदिता एवं आपाधापी के समय मे अच्छी शिक्षा ग्रहण करने तथा यातायात नियमों,सड़क चिन्ह, ट्रैफिक लाईट, का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान यातायात संबंधी क्विज कराया गया। क्विज विजेता स्कूल मैनेजर डॉ बृजेंद्र सिंह को पुरस्कार स्वरूप हेलमेट प्रदान किया गया। ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से पंकज शर्मा ने ड्राइविंग लाइसेंस व आईटीएमएस सम्बन्धी जानकारी दी। ऐहतशाम ने हेलमेट मैन की भूमिका निभाते हुए हेलमेट लगाने की अपील की।
