रायबरेली: पुलिस चौकी के सामने एक घंटे तक जलता रहा ट्रांसफार्मर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा बाजार में पुलिस चौकी के सामने लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह अचानक धू-धू करके जलने लगा। ट्रांसफार्मर से निकलती आगकी तेज लपटों के कारण बाजार में भगदड़ मच गई।एक घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।

गुरुवार सुबह करीब 10बजे बाजार के घुरवारा पुलिस चौकी  के सामने चौदहमील फीडर के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई । यह विद्युत लाइन घुरवारा उपकेंद्र से संबंधित है।उसके बाद धू धू करके ट्रांसफार्मर जलने लगा। ट्रांसफार्मर से आग की तेज लपटें निकल रही थी। जिसके कारण आसपास के लोग दूर भाग गए। मामले की सूचना बिजली विभाग अधिकारियों और दमकल को दी गई। तकरीबन एक घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। इस दौरान पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

ट्रांसफार्मर के जल जाने से करीब एक दर्जन गांवों के एक हजार उपभोक्ताओं  की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है ।उप केंद्र के अवर अभियंता के एस भारती ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदले जाने की कार्यवाही चल रही है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार