रुद्रपुर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिलासपुर रोड स्थित एक कंपनी में कार्यरत युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। झुलसी अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सजनी नानकर थाना गंज, रामपुर, यूपी निवासी 19 वर्षीय राहिल बिलासपुर रोड स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। कंपनी में कार्य करने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। यह देख कंपनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे गंभीर अवस्था में उसके सहकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना यूपी क्षेत्र की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर, सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार