हल्द्वानी: काम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कंपनी का काम निपटाने के बाद घर लौट रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। गंभीर अवस्था में उसे एसटीएच लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक शांतिपुरी सत्संग आश्रम के पास रहने वाला सुदर्शन सिंह (29) पुत्र महेंद्र सिंह एक सीमेंट कंपनी के लिए मार्केटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि बीते बुधवार को वह अपनी बाइक से कंपनी के काम के सिलसिले में हल्द्वानी आया था। देर शाम वह काम निपटा कर वापस घर जा रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसटीएच भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस की सूचना के बाद परिजनों को मौत की खबर मिली। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया हादसा किन हालातों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार