हत्या के 16 साल बाद चर्चा में आई सद्दाम हुसैन की दाढ़ी, राहुल गांधी पर बयानबाजी तेज, जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पूरी तरह से लगी हुई है। भारत जोड़ो यात्रा की कमान राहुल गांधी ने संभाल रखी है। इस दौरान कांग्रेस की नजरें लोकसभा चुनाव पर टिकीं हुईं हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी भी काफी बड़ी हो गई है, जिस वजह से विपक्ष उनकी दाढ़ी पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है।

राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर बीजेपी सद्दाम हुसैन की दाढ़ी से तुलना कर रही है। जमकर बयानबाजी हो रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसे दिखते हैं और बेहतर होता यदि वह अपना हुलिया सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू या महात्मा गांधी जैसा बनाते।

वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर बयान दिया। उन्हेंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धीरे-धीरे सद्दाम हुसैन की तरह लगने लगे हैं।

अरविंद केजरीवाल पर दिया आपत्तिजनक बयान
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आपत्तिजनक बयान दिया है। मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोई भी पीट सकता है। उनकी आखें फोड़ सकता है और उनके पैर तोड़ सकता है। तिवारी ने कहा कि मैं गृहमंत्री से अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की मांग करता हूं, क्योंकि उन्हें लोग कहीं भी पीट सकते हैं। उन्हें अपने कर्मों की सजा मिलनी ही चाहिएं। इशारा करते हुए कहा कि मटियाला से उनके विधायक गुलाब सिंह को चार दिन पहले ही लोगों ने मारा है।

 

संबंधित समाचार