संभल: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

छह आरोपी गिरफ्तार, नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा

पुलिस टीम पर हमके के बाद गश्त करती पुलिस।

संभल, अमृत विचार।  थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने पथराव कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप घायल हो गए।  पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंचे सीओ  ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पथराव के मुख्य आरोपी गुलजार समेत नौ लोगों पर नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
   

गुरुवार को रायसत्ती पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार दो सिपाही विकास और कपिल के साथ दीपा सराय में  रोजे वाली मस्जिद निवासी रिजवान पुत्र आसिफ को पकड़ने गए थे। पुलिस ने आरोपी रिजवान को उसके घर में ही घेर लिया। घर के बाहर पुलिस को देख रिजवान और उसके परिजनों ने पुलिस  पर पथराव कर दिया। तभी मोहल्ले और भी लोग पथराव करने लगे। गुलजार के पथराव करने से एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट लग गई। तभी आरोपी रिजवान वहां से भाग निकला।

इस दौरान दरोगा अश्वनी कुमार ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। नखासा कोतवाली से सीओ जितेंद्र सरगम हयात नगर थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार लिया। पथराव के बीच तीनों घायल पुलिसकर्मियों वे मुश्किल से भाग जान बचाई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 
     

थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि आरोपी रिजवान के साथी नवाब पुत्र बासिल ने 29 अक्टूबर को फायरिंग करने के आरोप में दीपा सराय निवासी हसीब, बिलाल, मैराज, भूरा और पहाड़ी के नाम दर्ज तहरीर दी थी। इसमें मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने हसीब और बिलाल को जेल भेजा था। पुलिस विवेचना में नवाब की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा झूठा निकला। साजिश के तहत नवाब पर रिजवान ने ही फायरिंग की थी। पुलिस ने फायरिंग करने आरोप में रिजवान पर मुकदमा दर्ज किया था। उसी मुकदमें में रिजवान वांछित चल रहा था। गुरुवार को उसे पकड़ने पुलिस गई थी।

तभी पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने पथराव किया है। इस मामले में पुलिस ने खालिद, मोहम्मद दानिश, इफ्तेखार हुसैन, बुलंद अख्तर, जमशेद, गुलजार को गिरफ्तार किया है। पथराव के आरोप में रिजवान, गुलजार, उमर वासिफ, कासिफ, गुड़िया, शमा, निषाद, इफ्तेखार उर्फ चांद समेत नौ लोगों के नाम दर्ज और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला और 7 क्रिमिनल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें:- संभल: हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने बदायूं के युवक को पीटा, ग्रामीणों ने बचाया 

संबंधित समाचार