CM गहलोत के 'गद्दार' वाले बयान पर सचिन पायलट का पलटवार, पूछा- इतने अनसेफ क्यों हैं?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के'गद्दार' वाले बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पलटवार किया है। अब सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को इस तरह का बचकाना बयान न देने की सलाह दी है। बता दें कि गहलोत ने गुरुवार को दिन में सचिन पायलट की आलोचना करते हुए उन्हें गद्दार करार दिया था।
ये भी पढ़ें- जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर रोक का फैसला होगा वापस, एलजी ने शाही इमाम से की बात
सचिन पायलट ने कहा कि ये सारे आरोप निराधार हैं। गहलोत साहब ने पहले भी मुझे नाकारा कहा, गद्दार कहा है। अशोक गहलोत अनुभवी नेता हैं। उन्हें सलाह कौन देता है? वे इस तरह का बचकाना बयान न दें। पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अशोक गहलोत के रहते पार्टी दो बार चुनाव हारी है। उन्हें इतना असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए।
भारत जोड़ो यात्रा का आज एक नया दिन परंतु देश जोड़ने का संकल्प व जोश वही।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 24, 2022
मध्य प्रदेश के बोरगांव से आज आरंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुआ। @RahulGandhi जी एवं @priyankagandhi जी के साथ उठता हर कदम एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर इशारा करता है।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/M0DsUJyLVl
गहलोत-पायलट मतभेद पर कांग्रेस का बयान
गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच से सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की तस्वीर आई थी। सचिन पायलट के खिलाफ अशोक गहलोत की बयानबाजी पर कांग्रेस की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी आई है। कांग्रेस ने परोक्ष रूप से गहलोत को नसीहत दी और साफ किया राजस्थान पर फैसला लंबित है।
#Bharatjodo @ Madhya Pradesh 👍👊 pic.twitter.com/wkSoiN9oBq
— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 24, 2022
भारत जोड़ो यात्रा पर ध्यान देने को कहा
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि अशोक गहलोत एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने अपने छोटे सहयोगी सचिन पायलट के साथ जो भी मतभेद व्यक्त किए हैं, उन्हें इस तरह से सुलझाया जाएगा जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत हो। फिलहाल सभी कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को उत्तर भारत में और दमदार बनाने की है।
ये भी पढ़ें- सत्ता मिली तो दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवारों को देंगे आरओ: कांग्रेस