Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने पार किए 100 करोड़, 7वें दिन भी जबरदस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को प्रदर्शित हुई है।

 फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। उल्लेखनीय है कि अभिषेक पाठक निर्देशित दृश्यम 2 ,अजय देवगन की वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'दृश्यम' की सीक्वल है।

ये भी पढ़ें:- Vikram Gokhale Health Update : अभिनेता विक्रम गोखले ने खोली आंखें.. स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार, सामने आया हेल्थ अपडेट

संबंधित समाचार