वीडियो: सीतापुर में POLICE  का बदनाम चेहरा फिर आया सामने, सीओ सिटी ने की शर्मनाक हरकत    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मासूम बेटे के सामने पत्रकार को घसीटकर पीटा

सीतापुर, अमृत विचार। पुलिस की छवि सुधारने के लिए सूबे के सीएम योगी लगातार प्रयास कर रहे हैं, आज भी कैबिनेट ने यूपी के 3 जिलों में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने पर सहमति दी है। इसके बावजूद पुलिस अपने अफसरों के कारनामों से बदनाम है। ताजा मामला यूपी के सीतापुर से है। यहां का एक वीडियो मीडिया में चल रहा है जिसमें एक मासूम बेटे के सामने उसके पत्रकार पिता को सीओ घसीटकर पीटते नजर आ रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। खैराबाद थाना इलाके में कार ने दो साइकिलों को टक्कर मारी थी। जहां सीओ सिटी सुशील सिंह का अमानवीय चेहरा सामने आया। उन्होंने मासूम बेटे के सामने पत्रकार को घसीटकर पीटा। मासूम बेटे ने अपने पिता को बचने के लिए सीओ का हाथ भी पकड़ा। इसके बावजूद वर्दी के नशे में चूर अफसर अपनी मनमानी करते रहे। सोशल मीडिया पर पुलिस अफसर की करतूत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

संबंधित समाचार