बरेली: सौतेले भाई की हत्या करने वाले आरोपी धर्मवीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दलीपपुर गांव में सौतेले भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। बता दें सौतेले भाई ने अपनी पत्नी के साथ भाई को रहते देख लिया था जिसके चलते उसने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। वहीं आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला, पिटाई से दोनों पैर हुए फ्रैक्चर

बता दें थाना भमोरा क्षेत्र के दलीपपुर निवासी ओम प्रकाश ने अपने सौतेले भाई के जेल जाने पर उसकी पत्नी से शादी कर ली। कुछ दिन पहले उसका सौतेला भाई धर्मवीर जब जेल से छूट कर आया तो उसने देखा उसकी पत्नी ओम प्रकाश के साथ रह रही है। जिसके चलते धर्मवीर ने आवेश में आकर ओम प्रकाश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद से आरोपी धर्मवीर फरार चल रहा था। फिलहाल आज पुलिस ने आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें आरोपी हत्या के इल्जाम की सजा काट रहा था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। 

ये भी पढ़ें- बरेली: DJ संग फुल हुड़दंगई, ट्रैफिक नियम तार-तार, ऐसे की अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, देखें Video

 

 

संबंधित समाचार