बरेली: जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला, पिटाई से दोनों पैर हुए फ्रैक्चर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां बड़े भाई की जमीन पर पैर रखने की सजा छोटे भाई को अपने दोनों पैर फ्रैक्चर कराने के रूप में मिली। अब गंभीर रूप से घायल छोटे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: DJ संग फुल हुड़दंगई, ट्रैफिक नियम तार-तार, ऐसे की अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, देखें Video

बता दें ये मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र के हरेली गांव से सामने आया है जहां रहने वाले 45 वर्षीय यमुना प्रसाद का कहना है उसके बड़े भाई रामकुमार से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर बड़ा भाई रामकुमार उससे रंजिश मानता है। 

इसी रंजिश के चलते रामकुमार रात को शराब पीकर आया और उसने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जमीन पर गिरा गिरा कर उसने इतना मारा कि उसके दोनों पैर  फ्रैक्चर हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। 

ये भी पढ़ें- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आईं बरेली, अधिकारियों से बात कर हुईं रवाना

संबंधित समाचार