शराब-मांस का शौकीन बंदर करता है महिलाओं को इशारे, अब काट रहा उम्रकैद की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। ज्यादातर आपको छेड़छाड़ की घटनाएं सुनने और देखने को मिलती होंगी। कहीं युवक किसी युवती को छेड़ रहा है या किसी महिला को... लेकिन जो मामला हम बताने जा रहे हैं शायद आपको यकीन न हों लेकिन ये सत्य है।

आपने फिल्मों में देखा देखा ही होगा बंदरों के अजब-जगब कारनामे होते हैं, लेकिन वास्तविक में एक बंदर ऐसा भी है जिसने महिलाओ, बच्चों और प्रशासन के नाक में दम कर रखा है। महिलाओं और बच्चों को काटने को दौड़ता है। लगभग 250 ज्यादा लोगों को अपना निशाना बना चुका है।

वन विभाग ने इस बंदर, जिसका नाम कालिया है उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभी पाचं साल हो चुके हैं, लेकिन उसमें कोई परिवर्तन नहीं आया है। कालिया को वन विभाग ने सजा के तौर पर कानपुर के प्राणी उद्यान में पिंजरे में बंद कर रखा है। वैसे तो कानपुर के प्राणी उद्यान में कई तरह के खतरनाक जानवर बंद हैं, उनके व्याहार में परिवर्तन आया है, जिस वजह से वन विभाग उन्हें छोड़ने की तैयारी कर रहा है। मगर कालिया को पांच साल हो चुके हैं उसके व्यावार में कोई परिपर्तन नहीं आया है। अभी भी वह लोगों को काटने के लिए दोड़ता है।

महिलाओं के देखकर करता है इशारे
कालिया पिंजरे में बंद है, लेकिन लोग अब भी परेशान हैं, कालिया महिलाओं को देखकर अभद्र इशारे करता है और बुदबुदाने लगता है। वहीं मौका मिले तो काटने की कोशिश करता है।

तांत्रिक खिलाता था मांस, पिलाता था शराब
कानपुर के मोहम्मद नासिर के मुताबिक एक तांत्रिक ने कालिया को पाल रखा था। तांत्रिक कालिया को खाने में मांस और पीने के लिए शराब देता है। नासिर का मानना है कि इसी वजह से कालिया में बदलाव आया है और इतना हिंसक हो गया है। तांत्रिक के मरने के बाद कालिया को वन विभाग ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- योगेश्वर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद के लिए 450 किमी पैदल द्वारिका पहुंचीं दर्जनों गायें, आधी रात को मंदिर खोलकर कराया गया दर्शन

संबंधित समाचार