रुद्रपुर: सीडीओ ने कहा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कलक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन एवं मानवाधिकार दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सीडीओ ने परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारी दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने किया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को जानने के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। सभी महिलाओं को पारिवारिक दायित्व के साथ साथ बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और अच्छे संस्कार देकर जागरूक बनाने का प्रयास करना चाहिए। बताया कि यदि किसी भी महिला के साथ हिंसा होती है,तो इसकी जानकारी गठित महिला उन्मूलन समिति में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ताकि हिंसा को समय रहते रोका जा सके।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त करना हम सभी का दायित्व है। महिलाओं को हर ग्राम पंचायत मे महिला उत्पाड़न समिति का गठन करना चाहिए। ताकि महिलाओं की उत्पीड़न की समस्या को रखा जा सके। इस दौरान हाईस्कूल परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले शबनम खातून, गुड्डी यादव, भूमि मंडल, सौभ्या तिवारी, प्रीति चौहान, साक्षी पाल, जूबी, हनाज, सिमरन कश्यप, वैशाली गंगवा, न्यूट्रीशन चैंपियन संगीता, साजिया बी सहित कई छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कविता बड़ोला आदि हे।

संबंधित समाचार