हल्द्वानी: आग से झुलसी वृद्धा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा निवासी एक वृद्ध महिला खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय धनी देवी पुत्री स्व. चंद्र सिंह निवासी भनौली घर में अकेली रहती थी।

करीब तीन माह पूर्व खाना बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई। जिससे उनके शरीर का एक हिस्सा झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया। यहां बीते गुरुवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में महिला की देखभाल परिचित कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार