मेरठ: रोडवेज लिपिक की गोली मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


मेरठ, अमृत विचार। सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी रोडवेज लिपिक का शुक्रवार को 14 दिन बादा पुलिस ने अटेरना गांव के जंगल से देर शाम शव बरामद कर लिया। दोपहर तक पुलिस गंगनहर में पीएसी के गोताखोरों की मदद से लिपिक की तलाश में जुटी थी। 

ये भी पढ़ें- मेरठ को UP कैबिनेट बैठक में मिली मायूसी, नहीं मिला पुलिस कमिश्नरेट का दर्जा

11 नवंबर को हुई थी लापता
पाली गांव निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम 11 नवंबर को लापता हुई थी। परिजनों ने सोनिका की काफी तलाश की। परंतु, सुराग नहीं लगा। जिस, पर उन्होंने थाना पुलिस को जानकारी देते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने सोनिका की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस के जरिए सोनिका के मोबाइल को ट्रेस किया गया तो अंतिम लोकेशन गंगनहर के पास की मिली। जिस, पर पुलिस ने पूरा फोकस गंगनहर के पास करना शुरू कर दिया। पुलिस व परिजनों को आशंका थी कि सोनिका गंगनहर में डूब गई।

दो दिन से गंगनहर में की जा रही थी तलाश
गंगनहर के पास रोडवेज लिपिक सोनिका सोम की अंतिम लोकेशन मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्थानीय गोताखोरों से सोनिका की तलाश गंगनहर में कराई। परंतु, देर शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह को पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के गोताखोरों की भी सहायता ली। कई किमी दूर तलाश करने के बाद भी सोनिका का कोई पता नहीं लगा। इस दौरान पुलिस की एक टीम जंगल में भी सोनिका को तलाशती रही। तलाशने के दौरान देर शाम सोनिका का शव अटेरना के जंगल में पड़ा मिला।

गोली मारकर की गई हत्या
11 नवंबर से लापता सोनिका सोम की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने अटेरना के जंगल से शव को बरामद किया। सोनिका के सीने पर गोली लगी हुई है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के‌ लिए भेज दिया और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

प्यार में दूसरे की एंट्री के शक में तो नहीं हुई सोनिका की हत्या
पाली गांव निवासी रोडवेज लिपिक का शव मिलने के बाद पुलिस कई ‌बिंदुओ पर जांच करने में जुट गई है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कहीं प्यार में दूसरे की एंट्री के शक में तो सोनिका की हत्या नहीं की गई। दरअसल, सोनिका दबथुवा गांव निवासी सनी से प्यार करती थी। 11 नवंबर को भी वह बाइक पर सनी के साथ जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में दिखी। 11 नवंबर को ही सनी ने खुद को गोली मार ली थी।

घायल हालत में उसे मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां, अभी तक वह कोमा में है और जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस हादसे के बाद सोनिका के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। शुक्रवार को शव बरामद होने के बाद पुलिस इस बिंदु पर ही काम कर रही है। शव मिलने के बाद पुलिस का शक सनी पर ही जा रहा है। हालांकि, उसके कोमा में होने के चलते पुलिस के सामने इस गुत्थी को सुलझाना बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: छात्रों को समर्थन देने पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- छात्र हॉस्टल में न रहें तो कहां जाएं?

 

संबंधित समाचार