संभल: सपा विधायक पिंकी यादव के पिता बिजेंद्र पाल नहीं रहे, काफी समय से थे बीमार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। असमोली विधानसभा सीट से सपा विधायक पिंकी यादव के पिता पूर्व मंत्री बिजेंद्र पाल सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। उन्होंने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 74 वर्ष के थे। मुरादाबाद से उनका शव बहजोई क्षेत्र में पैतृक गांव फरीदपुर खुशहाल लाया गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिजेंद्र पाल कांग्रेस की सरकार में मंत्री और सांसद भी रहे। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार के साथ मुरादाबाद में मानसरोवर स्थित आवास पर रहते थे। गुरुवार सुबह 10 बजे उनको सिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. अनुराग मेहरोत्रा उनका इलाज कर रहे थे।

उनके निधन की खबर सुनते ही समर्थकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मानसरोवर में विधायक पिंकी यादव के आवास पर भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ रही।

ये भी पढ़ें:- संभल: नकब लगाकर किराना की दुकान से सवा लाख का सामान चोरी

संबंधित समाचार