लखनऊ : पौधों की जियो टैगिंग में कई विभाग फिसड्डी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उद्यान, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग ने पौधों की जियो टैगिंग का कार्य पूरा नहीं किया

अमृत विचार, लखनऊ। सरकार ने राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षा रोपण जन आंदोलन अभियान 2022-23 के तहत अवध वन प्रभाग में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखते हुए सभी पौधों के जियो टैगिंग का निर्देश दिया था, किंतु अभियान में भाग लेने वाले कई विभागों ने पौधों की जियो टैगिंग का कार्य पूरा नही किया।

शुक्रवार को पौधरोपण अभियान की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सूर्य पालगंगवार के साथ अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकार डा. रवि कुमार सिंह मौजूद रहे।

बैठक में डॉ. रवि कुमार सिंह ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि रोपे गये पौधों की 94 प्रतिशत जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। किंतु उद्यान, स्वास्थ्य और सिंचाई कई विभागों ने पौधों की जियो टैगिंग का कार्य पूरा नहीं किया है। इस पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाते हुए जियो टैगिंग पूरा करने के निर्देश दिये।

संबंधित समाचार