आज का राशिफल। 26 नवंबर, 2022
मेष
आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ी कंपनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं। शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा।
वृष
आज अचानक धन हानि हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
मिथुन
आज व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप मामलों को समझदारी से निपटा लेंगे। स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कर्क
आज भाग्य भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें। सभी काम सतर्कता से करेंगे। नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नए कोर्स में प्रवेश लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार जा सकते हैं।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिए। किसी संबंधी को लेकर परेशानी हो सकती है। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।
कन्या
आज व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने प्रतिद्वन्द्वियों को कमजोर समझने की गलती न करें। संपत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं।
तुला
आज अपने मन को हमेशा शांत रखें। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। एकांत में आत्ममंथन करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नए अवसर मिलेंगे। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा जोरों पर रहने वाली है।
वृश्चिक
आज अपने कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन आप बातचीत के द्वारा मामला सुलझा लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे।
धनु
आज दिल की बजाय दिमाग से काम लें। धन को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में नई नीतियां बनाएंगे।
मकर
आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। स्वास्थ्य की अनदेखी करना आपको परेशान कर सकता है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलाएं।
कुंभ
आज आय के नए स्रोत बनने की संभावना बन रही है। व्यापार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। घर के सदस्य काफी प्रफुल्लित और आनंद में रहेंगे।
मीन
आज ऑफिस में अधिकारियों की मदद मिलेगी। पेन्डिंग पड़े कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा कर सकते हैं। मीडिया की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। फार्मा के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।
