राजधानी लखनऊ में मिले डेंगू के 34 नये मरीज
अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 34 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 घरों को नोटिस जारी किया है।
डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज इंदिरा नगर,अलीगंज,चन्दर नगर में मिले हैं। इन इलाकों में पांच-पांच मरीज डेंगे से पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा एनके रोड,ऐशबाग और रेडक्रास इलाके में चार-चार मरीज डेंगू की चपेट में आये हैं।
टूडियागंज और सिल्वर जुबली में तीन-तीन मरीज मिले हैं। जहां पर डेंगू पीड़ित मरीज मिले हैं,उन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जायजा लिया है। इस दौरान जिन घरों के आस पास मच्छर जनित स्थितियां पाई गई हैं,उन घर के मालिकों को नाेटिस जारी किया
