लखनऊ : युवती को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटावा निवासी राहुल उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई है। पीजीआई थाना पुलिस को दी शिकायत में वृंदावन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी जितेंद्र से दोस्ती थी।
मुलाकात के दौरान आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो हासिल कर ली थी। जिन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए युवती पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जिससे तंग होकर युवती आरोपी से दूरी बनाने लगी। परिवार वालों ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय किया था।
इसकी जानकारी मिलने के बाद से राहुल शादी तुड़वाने के लिए प्रयास कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ काकोरी पुलिस ने स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ऋतिक राजपूत और पवन को दुर्गागंज चौराहे के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
