AAP लोगों के लिए नयी उम्मीद बन गई है: अरविंद केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मना रही आम आदमी पार्टी (आप) ने लोगों के प्यार के कारण भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था।

ये भी पढ़ें - G-20 की बैठक के लिए तैयार है अंडमान का स्वराज द्वीप

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।’’

ये भी पढ़ें - कचरा बीनने वाली महिला ने राहुल गांधी से कहा- बुनियादी सुविधाओं तक से वंचित हैं

संबंधित समाचार