फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर रिलीज, फैंस को खूब पसंद आ रहा काजल राघवानी संग पवन सिंह का अंधा प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कइसे हो जाला प्यार के निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह और निर्देशक जगदीश शर्मा हैं

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर एवेरेस्ट भोजपुरी चैनल के ऑफिसियल चैनल से रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह एक बॉक्सर के अंदाज में एंट्री मारते है उसके बाद उनकी और काजल राघवानी की प्यारी सी लव स्टोरी जो कॉलेज लाइफ में शुरू होती है। 

https://www.instagram.com/p/ClWFLQuSiDR/?hl=en

पवन सिंह और काजल राघवानी के प्यार के बीच दरार आ जाती है और काजल राघवानी किसी और से शादी कर लेती है जिसके गम में पवन सिंह बिलकुल ही टूट जाते है और अपने बॉक्सिंग के पैशन को भी भुला बैठते है लेकिन ट्रेलर के अंत में पवन सिंह को फिर से उनके बॉक्सिंग वाले अंदाज में देखा गया है। कइसे हो जाला प्यार के निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह और निर्देशक जगदीश शर्मा हैं। संगीत छोटे बाबा, छोटू रावत और आजाद ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह, चंदन यदुवंशी, रजनीश चौके और विनय निर्मल हैं।

https://youtu.be/tg2WybQsepc

आपको बता दें कि कहानी मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। संकलन दिनेश का है। आर्ट नाजिर शेख, एक्शन मल्लेश, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं । कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। इस फिल्म में पवन सिंह ,काजल राघवानी ,संजय वर्मा ,के के गोस्वामी ,वीणा पांडेय , बृजेश त्रिपाठी,राज प्रेमी ,सोनिआ मिश्र ,अमित शुक्ल और धामा वर्मा की अहम भूमिका है। 

ये भी पढ़ें :  ऋचा चड्ढा के बयान पर बॉलीवुड में दो फाड़! अनुपम खेर ने एक्ट्रेस को बताया कायर तो सपोर्ट में उतरे प्रकाश राज, अक्षय बने टारगेट

संबंधित समाचार