Kanpur Fire: GRP बैरक के पीछे प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, घरों से बाहर निकले लोग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Kanpur Fire कानपुर में प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप।
Kanpur Fire कानपुर के जीआरपी बैरक के पीछे प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। धुएं की तेज लपटें उठती देख आसपास के घरों में रहने वाले घरों से बाहर निकल आए। दमकल विभाग के कर्मियों ने पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Fire रेलबाजार थाना क्षेत्र के जीआरपी बैरक के पीछे शनिवार दोपहर प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास रहने वाले लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर जीआरपी थाना प्रभारी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है।
रेल बाजार थाना क्षेत्र में जीआरपी की बैरक के पीछे प्लास्टिक कारोबारी के गोदाम में रखे माल में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख आसपास के घरों में रहने वाले बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी राम कृष्ण द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की पांच गाड़ियों के आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टला है। जीआरपी बैरक के पीछे रेलवे की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
