संविधान का रक्षक है अधिवक्ता :पांडेय  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संविधान दिवस पर सम्मानित किए गए अधिवक्ता 

अमृत विचार, अयोध्या। संविधान दिवस पर अधिवक्ता संघ की ओर आचार्य नरेंद्र देव सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बार काउंसिल के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय जय नारायण पाण्डेय रहे। इस अवसर पर उन्होंने विशिष्ट योगदान के लिए अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिवक्ता सदा संविधान का रक्षक रहा है। उन्होंने कहा कि वकीलों ने संविधान की गरिमा को अक्षुण्य रखा है। मुख्य वक्ता डॉ शिव बहादुर तिवारी ने अधिवक्ता को समाज का पथ प्रदर्शक और समाज का एक जुट करके दिशा देने वाला बताया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा और संचालन आशुतोष पांडे ने किया। 

संयोजक जाम इंडिया के प्रदेश संयोजक गिरीश तिवारी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, बब्बन प्रसाद चौबे, संजीव दूबे, क्षितिज मिश्र, वीर भानु प्रताप सिंह, मानवेंद्र दुबे, विपिन कुमार मिश्र, सूर्य लाल, अजय शर्मा, आरिफ खान समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद रज्जाक के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

संबंधित समाचार