हरदोई : मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया निर्माण कार्यो का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। नगर पालिका हरदोई में लाखों रुपये की लागत से कराए गए कार्यां का लोकार्पण शनिवार को नगर पालिका सभागार में आबकारी व मद्यनिषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरदोई के विकास के लिए उनके पिता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और वह सदैव ही प्रयास रहते हैं।
 
मंत्री नितिन अग्रवाल ने पूजन अर्चन के साथ कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मधुर ने की। उन्होंने कहा कि इन 20 कार्यो पर 37000 लाख की धनराशि का व्यय हुआ है। अध्यक्ष नगर पालिका श्री मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री की प्रेरणा से कराये गये निर्माण कार्या को लोकार्पण नितिन अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार आबकारी एवं मद्यनिषेध के कर कमलों से हो रहा है। 

यह बहुत ही गौरवपूर्ण के साथ आज का दिन नगर हरदोई के विकास में एक सुखद दिन है। श्री अग्रवाल ने विकास में सदैव सहयोग किया है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने उद्बाघन में कहा कि वह हरदोई के विकास तथा जनता को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने में सदैव प्रयत्नशील है। हरदोई नगर पालिका द्वारा ज़िन कार्यों का लोकार्पण कराया गया है। उससे जनता को भारी सुविधाएं मिलेंगी। आगे भी इसी प्रकार हरदोई नगर के विकास में सहयोग करते रहेगें। 

अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने बताया कि इन सड़कों आदि निर्माण कार्य के बनने से नागरिकों को भारी सुविधा होगी। उन्होने सभी अतिथियों तथा आये हुये अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सुखसागर मिश्र मधुर ने नगर पालिका में पधारकर लोकार्पण करने के लिये मंत्री श्री अग्रवाल के प्रति आभार जताया। 

इस अवसर पर पालिका के बालेश्वर मिश्र लेखाकार, चन्द्रकान्त, अवर अभियन्ता (जल) कमल किशोर मिश्र, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल, नगर पालिका के सभासदगण आदेश प्रताप सिंह, मनौज ज़िबेदी, अभिषेक मिश्रा, मुनि मिश्रा, मुन्ना नेता, दिलशाद, विमल कुमार अमित त्रिवेदी रानू, अतुल कटियार, रामकिशोर, राजू गुप्ता, अजय कुमार शर्मा ’दीपू एवं छुन्नकी तिवारी अनोज मिश्रा तथा शिशुपाल सिंह, टिंकू त्रिवेदी शशिभूषण शुक्ला ’शोलें’ आदि गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

संबंधित समाचार