लखनऊ : छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, एक छात्र की मौत
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थानाक्षेत्र अन्तर्गत रॉयल माउंट एकेडमी के सामने दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में अंश तिवारी छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद से तनाव की स्थिति बन गई। वहीं पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेजवा है। इसके पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों के गुट आपस में भिड़े थे। सभी 12वीं के छात्र बताए जा रहे हैं।
विभूतिखंड थाना प्रभारी के मुताबिक, शनिवार को रॉयल माउंट एकेडमी के छात्रों के गुटों में नोंकझोंक हो गई थी। इसके बाद दो गुट आमने-सामने आ गए और उनका झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में अंश तिवारी नाम का छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
जब उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले अंश की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो, मृतक छात्र कठौता स्थित एलपीएस स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता शंकराचार्य तिवारी पूर्वांचल एन्क्लेव में सपिरवार रहते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच जारी हैं।
