अयोध्या: भर्ती के 11 वें दिन जनरल ड्यूटी पद के लिए 55 फीसदी ने लगाई दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तत्वावधान में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के हेलिपैड ग्राउंड पर चल रही 21 दिवसीय भर्ती में 11 वें दिन जनरल ड्यूटी पद के लिए 55 फीसदी ने दौड लगाई। आज जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों में से कुशीनगर और महाराजगंज जनपद के 6339 को बुलाया गया था। इनमें से 54.88 फीसदी 3479 अभ्यर्थी डोगरा सेंटर पहुंचे। हेलीपैड ग्राउंड पहुंच अपने कागजात की जांच कराई। इसके बाद दौड़ में शामिल हुए तथा सफल होकर शारीरिक परीक्षण में भाग लिया। 

शनिवार को अग्निवीर भर्ती योजना के तहत जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए पंजीकरण कराने वाले कुल अभ्यर्थियों में से कुशीनगर व महराजगंज से 6339 को बुलावा पत्र भेजा गया था। इनमें से 3479 अभ्यर्थी ग्राउंड पहुंचे और कागजात की जांच कराने के बाद दौड़ लगाई तथा फिर शारीरिक परीक्षण चिनअप, लांग व हाई जम्प आदि में शिरकत की। रविवार को भी भर्ती के लिए दौड़ और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके लिए महराजगंज व प्रतापगढ़ जनपद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 

भर्ती केंद्र अमेठी के सहायक भर्ती अधिकारी ने बताया कि आज कुशीनगर व महराजगंज जनपद के 6339 अभ्यर्थियों में से 3479 ने भर्ती रैली में शिरकत की है। रविवार को जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए महराजगंज व प्रतापगढ़ के अभ्यर्थियों का दौड़ व शारीरिक परीक्षण होगा।

संबंधित समाचार