बहराइच : गांव के बाहर पेड से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आंशका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, विशेश्वरगंज, बहराइच। ग्राम भवानीपुर बनकट गांव निवासी युवक शुक्रवार को निजी काम से घर से गया था, लेकिन रात बीत गई। युवक का पता न चलने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं शनिवार को गांव के लोगों ने पेड से लटकता हुआ शव देखा। इस पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर बनकट के मजरा बरईपुरवा निवासी 20 वर्षीय रामसेवक पुत्र रामफेरन शुक्रवार को निजी कार्य से घर से गया था। लेकिन शाम होने के बाद ही युवक घर नहीं पहंुचा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। रामसेवक का कुछ सुराग न लगने पर परिवार के लोगों ने सुबह 10 बजे धनुही चैकी में तहरीर दी।

तभी किसी ग्रामीण ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो गांव में गन्ने के खेत में लगे शीशम के पेड से रामसेवक का शव लटक रहा था। परिवार के लोग बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार और गांव के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। सभी का कहना है कि युवक द्वारा आत्महत्या क्यों की गई, इसका भी कोई कारण होना चाहिए। गांव के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी के मुताबिक, युवक का शव पेड से लटका हुआ मिला है। परिवार के लोग भी किसी से दुश्मनी की बात नहीं कह रहे हैं। तहरीर भी अभी फंासी लगाने की मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार