हरदोई: एसपी ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए उठाया कदम, बदले कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे बने बघौली के नए थानेदार

हरदोई, अमृत विचार। एसपी राजेश द्विवेदी ने लॉ एंड आर्डर को पटरी पर लाने के लिए महकमें में फेरबदल करते हुए 8 इंस्पेक्टर और 6 सब इंस्पेक्टर व एक हेड कांस्टेबिल का तबादला किया है। उन्होंने बघौली और अतरौली के थानेदारों से थानेदारी लेते हुए शाहाबाद की जामा मस्जिद चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे को बघौली और कासिमपुर के थानेदार आनंद नारायण त्रिपाठी को अतरौली की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

एसपी ने अतरौली के थानेदार दीपक शुक्ला को वहां से हटाते हुए अपराध शाखा भेजा है। वहीं कासिमपुर के थानेदार आनंद नारायण त्रिपाठी को अतरौली में तैनात किया है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर महेश चन्द्र यादव को कासिमपुर की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह इंस्पेक्टर मोहन लाल को पुलिस लाइन से बेनीगंज, शम्भू राम को शाहाबाद, देवेन्द्र नाथ को टड़ियावां, विजय प्रताप सिंह को पाली और इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में तैनात किया है। 

इसके अलावा सब इंस्पेक्टर बघौली के थानेदार सोनपाल गंगवार को एसएसआई सुरसा बना कर रवाना करते हुए शाहाबाद कोतवाली की जामा मस्जिद चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे को बघौली का नया थानेदार बनाया है। जन शिकायत/आईजीआरएस प्रभारी अरविंद यादव को एसएसआई अतरौली, सुबोध कुमार को एसएसआई अतरौली से जन शिकायत/ आईजीआरएस का प्रभारी बनाया है। 

शाहाबाद कोतवाली में तैनात संजय सिंह को वहीं जामा मस्जिद चौकी प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी है। इसी तरह सुजीत सिंह को मझिला से साण्डी भेजा गया है। इसके अलावा सण्डीला कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबिल सतीश सिंह को न्यायिक सम्मन सेल में तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार